सीएम ने 2015 के कैलेंडर का किया विमाचेन
मुख्यमंत्रीवीरभद्रसिंह ने शुक्रवार को धर्मशाला स्थित तपोवन विधान सभा परिसर में राज्य सरकार के वर्ष 2015 के लिए सरकारी कैलेंडर का विमोचन किया। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि यह कैलेंडर प्रदेश भर में जिला रेडक्रॉस समितियों के कार्यालयों में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा शिमला में मुद्रण एवं प्रकाशन विभाग, प्रेस कॉम्प्लेक्स, घोड़ा चौकी के काउंटर पर आगामी 15 दिसंबर से इसे प्राप्त किया जा सकता है।