पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवादों में रहे नाहन के ड्रग इंस्पेक्टर का तबादला

विवादों में रहे नाहन के ड्रग इंस्पेक्टर का तबादला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रष्टाचारकोलेकर विवादों में रहे जिले सिरमौर के ड्रग इंस्पेक्टर निशांत सरीन का ट्रांसफर कुल्लू कर दिया है। ड्रग इंस्पेक्टर के तबादले के 12 दिसंबर को ही जारी हुए हैं। उन्हें सिरमौर जिले से हटा कर कुल्लू तैनात कर दिया है। इस तबादले के बाद सिरमौर में मौजूद फार्मा उद्योगपतियों ने राहत की सांस ली है। ड्रग इंस्पेक्टर का पैंतरा उनके ऊपर ही उल्टा पड़ा। सिरमौर के फार्मा उद्योगपतियों और ड्रग इंस्पेक्टर में टकराव की स्थिति पैदा होने के बाद फार्मा उद्योग संघ की आेर से ड्रग इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसे लेकर संघ के पदाधिकारियों ने बयान भी जारी किए थे। ये बात सरकार तक पहुंच गई। खुद को बचाने को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर ने संघ के पदाधिकारियों पर उसके पक्ष में बयान देने को कहा। संघ के बयान इसी ड्रग इंस्पेक्टर के पक्ष में आने शुरू हुए लेकिन सरकार के गले ये बात नहीं उतर रही थी कि जिस संघ के पदाधिकारी ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे, वही संघ के लोग अब उसके पक्ष में बोल रहे हैं। सूत्रों की माने तो ड्रग इंस्पेक्टर का ट्रांसफर इन्हीं कारणों से किया गया है। सिरमौर की ड्रग इंस्पेक्टर के तबादले की पुष्टि राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने की है

नंवबर में ही फार्मा उद्योगपति इंस्पेक्टर की तरफ से एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे थे। फार्मा उद्योपतियों ने सरकार के पास लिखित में शिकायतें भेजी। सीएम के लेकर राज्यपाल स्वास्थ्य मंत्री को भेजी शिकायतों में ड्रग इंस्पेक्टर निशांत सरीन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।