दो पेपर होने के बाद मिला रोल नंबर
गलोड़|हिमाचल यूनिवर्सिटीशिमला की 9 दिसंबर से शुरू हुई स्नातकोत्तर की परीक्षा का रोल नंबर एक परीक्षार्थी को 11 दिसंबर को मिला। एमए हिंदी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के अब तक दो पेपर हो चुके हैं। सुमना देवी ने अपना रोल नंबर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर 11010 डाला तो कट लिस्ट में 11010 नाम का रोल नंबर नरेश कुमार पुत्र यशवंत सिंह के नाम का निकला। एक ही रोल नंबर 11010 सुमना देवी को तथा नरेश कुमार को दे दिया गया। गलोड के भतनेड़ी गांव की सुमना देवी का कहना है कि यूनिवर्सिटी की लापरवाही का खामियाजा परीक्षार्थियों को ही भुगतना पड़ है।