पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 साल का अंकुश 35वीं बार पहुंचा रक्तदान करने

19 साल का अंकुश 35वीं बार पहुंचा रक्तदान करने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहबाजारीव्यापार मंडल की ओर से शनिवार को राम बाजार में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें अंकुश ने 35वीं बार रक्तदान किया। अंकुश का कहना है कि काफी पहले से ही रक्तदान करना शुरू किया था। इससे पहले कमला नेहरू अस्पताल से कॉल आने पर पांच से छह बार, दीन दयाल अस्पताल में भी इतनी ही बार और आईजीएमसी से कॉल आने में छह बार रक्तदान दे चुके हैं। इसके अलावा शिविर में समय -समय पर रक्तदान करते रहते हैं। अंकुश का कहना है कि उनका ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है, जब भी कहीं भी िकसी को जरूरत हो तो हमेशा तैयार रहते हैं। अंकुश एक बिजनेस मैन हैं। उनका कहना है कि रक्तदान से उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है औरों को भी रक्तदान करना चाहिए।

ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है और पेशे से िबजनेसमैन है अंकुश