पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट ने विक्रमादित्य की जमानत 9 तक बढ़ाई

कोर्ट ने विक्रमादित्य की जमानत 9 तक बढ़ाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| भाजपाकार्यालय के बाहर हुए पथराव मामले में कोर्ट ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह की जमानत याचिका को 9 फरवरी तक बढ़ा दिया है। कोर्ट ने आदेश दिए कि वह इस मामले को लेकर पुलिस जांच में शामिल हो। शनिवार जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत में यह मामला लगा। विक्रमादित्य सिंह कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने कहा कि वह पुलिस जांच में सहयोग दें।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह जांच में सहयोग के लिए तैयार है। बीते रोज वह एडीएम के समक्ष भी पेश हुए थे। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम की पूरी वीडियो फुटेज उनके पास मौजूद है। सहयोग के लिए फुटेज मांगी जाती है तो मुहैया करवाएंगे। केंद्र सरकार के भू अधिग्रहण कानून के विरोध में भाजपा कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने गए थे। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार पूरे देश में यह प्रदर्शन हुए थे। उन्होंने कहाकि इसकी सूचना पुलिस प्रशासन सहित नेता विपक्ष को भी दी गई थी। जांच में बताया िक झड़प भाजपा ने शुरू की थी।

सीएम से मिले डीजीपी

उधरइस मामले को लेकर डीजीपी संजय कुमार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। सूत्र बताते हैं कि राज्य सचिवालय में काफी देर तक इस मामले को लेकर चर्चा हुई। एसपी शिमला ने दो रोज पूर्व मामले की जांच रिपोर्ट डीजीपी को सौंपी थी।