पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदारों की मनमानी, वर्कर बोले संडे की भी छुट्टी नहीं

दुकानदारों की मनमानी, वर्कर बोले संडे की भी छुट्टी नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| लोअरबाजार, गंज बाजार की दुकानों में काम करने वाले वर्करों से सुबह से शाम तक प्रतिदिन काम लिया जाता है। यहां तक उन्हें रविवार की छुट्टी नहीं दी जाती है। अगर वर्कर अपनी मर्जी से दो दिन की छुट्टी जाएं तो इनकी चार दिन की पगार काट दी जाती है। कुछ वर्कर ने नाम छापने की शर्त में बताया कि दुकानदारों की संडे की इस मनमानी से दुकानों में काम करने वाले वर्कर पिस रहे हैं और बंधुआ मजदूर बन गए हैं।

रविवारको पूरा बाजार रहता है खुला रविवारको बाजार में छुट्टी की जाती है जिसमें दुकानदार अपनी दुकानें नहीं खोल सकते हैं। लेकिन कुछ एक दुकानें रविवार को बंद रहती है बाकि सभी खुली रहती हंै। वर्करों ने कहा िक हम आराम कब करें। तनख्वाह तो मात्र तीन हजार, या इसके आस पास ही मिलती है। काम सुबह नौ बजे से रात के दस बजे तक लिया जाता है।

दुकानदारों की इस मनमानी को कोई पूछने वाला नहीं है। यहां तो सरेआम टैक्स चोरी हो रही है जबकि रजिस्ट्रर पर एंट्री तो संडे क्लोज की होती है। कोई लेबर इंस्पेक्टर संडे को मार्केट चेक करने के लिए नहीं आता है। वहीं सरकार भी आंखें मूंद कर बैठी है। वहीं दुकानों में काम करने वाले कुछ लोगों ने लेबर ऑफिसर को एक प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कुछ वर्कर्स का आरोप है कि छह महीने में कहीं एक बार लेबर इंस्पेक्टर भी जाए तो जान पहचान के चलते चालान नहीं काटे जाते। उनहोंने गुहार लगाई की इस ओर ध्यान िदया जाए।