पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल चौंरा बागी सड़क को पक्का कराने की मांग

खेल चौंरा- बागी सड़क को पक्का कराने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| दिव्यज्योति युवा मंडल धलाया ने शिमला की ग्रामीण सड़कों की दुर्दशा पर चिंता जताई है। युवा मंडल के अध्यक्ष मनोहर शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग मंडल दो, खेल चौरा, बागी सड़क 35 साल पुरानी है जिसका लगभग सात किलोमीटर क्षेत्र कच्चा है। दो महीने पूर्व इस पर पड़े गड्ढो को मिट्टी से भर दिया गया। लेकिन बागी और सुन्नी के लिए धामी से कम दूरी होने के कारण भारी और छोटे सभी वाहन इसी सड़क को प्राथमिकता देते हंै। सड़क की दशा खराब है।

गत दिनों इस सड़क को पक्का करने के लिए विभाग द्वारा निविदाएं आमंत्रित की गई थी। लेकिन अभी तक यहां काम शुरू नहीं किया गया। युवा मंडल धलाया ने मांग की है कि खेल चौंरा- बागी सड़क को जल्द से जल्द पक्का कराया जाए।