फीस अधिक लेने का विरोध
एचपीयू में इक्डोल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने पहुंचे एसएफआई कार्यकर्ता।
एजुकेशन रिपोर्टर| शिमला
प्रदेश विश्वविद्यालय में इक्डोल से पढ़ाई करने वाले छात्रों से अधिक फीस लेने का एसएफआई ने विरोध किया है। एसएफआई का आरोप है कि फीस बढ़ाने का फैसला बीते वर्ष अगस्त माह में ईसी में लिया गया था। जबकि छात्रों ने उससे पहले ही प्रोस्पेक्टस खरीद लिए थे। ऐसे में छात्रों से पुरानी फीस ही वसूली जानी चाहिए। एसएफआई ने इस मामले में इक्डोल के निदेशक प्रो. रमेश कौंडल को भी ज्ञापन सौंपा। एसएफआई कैंपस सचिव विक्रम कायथ का कहना है कि प्रशाासन की ओर से छात्रों से फीस की नई दरें ली जा रही है। छात्रों से मनमानी फीस वसूली जा रही है। धांधली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।