पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं पर खर्च िकया जाए 10 फीसदी बजट

महिलाओं पर खर्च िकया जाए 10 फीसदी बजट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{शहरके विभिन्न हिस्सों में पुरानी सीवरेज लाइनों को बदला जाए।

{खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए बजट में प्रावधान करें।

{पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के पाइपें बिछाने के लिए आधार पर बजट रखा जाए।

{निर्माणाधीन पार्किंगों का निर्माण जल्द पूरा हो, नए स्थान ढूंढे जाएं।

{सड़कों पर पार्किंग के लिए यलो लाइनें लगाने को भी बजट रखें।

{निगम की संपत्तियों के विकास के लिए विशेष परियोजनाओं की तलाश।

{बजट में विभिन्न वार्डों में बच्चों के खेल के मैदान बनाने के लिए भी खास प्रबंध करेंं।

शिमला| शिमलानागरिक सभा ने नगर निगम के कुल बजट का 10 फीसदी हिस्सा महिलाओं पर खर्च करने का सुझाव दिया है। सभा के अध्यक्ष ईश्वर वर्मा एवं सचिव सत्यवान पुंडीर ने संयुक्त रूप से नगर निगम शिमला के महापौर संजय चौहान, उप-महापौर टिकेंद्र पंवर और निगम आयुक्त पंकज राय को वार्षिक बजट तैयार करने के लिए सुझाव सौंपे। उन्होंने नगर निगम शिमला को इस जनपक्षीय तरीका अपनाने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने निगम की आय बढ़ाने के साथ-साथ लोगों की सुविधाओं पर बजट को और अधिक लुभावना बनाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त शिमला शहर में सीवरेज पुरानी पेजयल लाइनों को बदलने पर भी जोर दिया। इसके अतिरिक्त खेल मैदान बनाने के लिए भी बजट में धनराशि को प्रावधान करने का सुझाव दिया।