पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला कल से करेंगे प्रचार

छह प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला कल से करेंगे प्रचार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश विश्वविद्यालय में ईसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापस लेने के बाद अब सिर्फ 8 उम्मीदवारों के बीच टक्कर होगी। इससे पहले ईसी कोर्ट के लिए 25 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। शनिवार को 17 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं। ऐसे में अब ईसी कोर्ट के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में है।

भाजपा समर्थित कर्मचारियों में देवीराम वर्मा ईसी पद पर और कुलदीप कुमार कोर्ट पद पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस समर्थित गुट में हितेश्वर ठाकुर ईसी राजेश ठाकुर कोर्ट पद पर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं। साथ माकपा समर्थित कर्मचारियों में नरेश कुमार शर्मा ईसी पद और बिरमा चौहान कोर्ट पद पर चुनाव लड़ेंंगी।

दोउम्मीदवार लडेंगे आजादः ईसीपद पर दो उम्मीदवार बतौर अाजाद उम्मीदवार लडेंगे। भाजपा समर्थित माने जाने वाल कर्मचारी नेता बालक राम और कांग्रेस समर्थित रह चुके तिलक राज गर्ग आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

महिलाप्रत्याशी सिर्फ एक ही मैदान मेंः ईसीकोर्ट चुनाव में इस बार भी सिर्फ एक महिला प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रही हैं। कोर्ट पद पर माकपा समर्थित उम्मीदवार बिरमा चौहान चुनाव मैदान में है। वह चार बार कोर्ट सदस्य के पद पर रह चुकी हैं। कर्मचारियों की मांगों को उठाने और पैंशनरों की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान हैं। कोर्ट पद पर पिछले कई समय से उन्होंने प्रतिद्विंद्वयों को हराया है। ईसी कोर्ट चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चेहरे साफ होने के बाद अब सोमवार से चुनाव प्रचार शुरू होगा। कर्मचारी गुटों ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी है। भाजपा समर्थित कर्मचारी जहां एक वर्ष में कांग्रेस समर्थित कर्मचारियों द्वारा किए गए काम का हिसाब किताब मांगेंगे, वहीं कांग्रेस समर्थित कर्मचारी भाजपा समर्थित कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे वादों पर उन्हें घेरेंगे।

तीन कर्मचारी नेता

लड़ेंगे ईसी चुनाव

एचपीयूमें इस बार कर्मचारियों के आंदोलन से जुड़े और कर्मचारी समन्वय समिति के सदस्य रहे कर्मचारी नेता चुनाव लड़ रहे हैं। हितेश्वर ठाकुर जहां कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं, वहीं वह लगातार कर्मचारियों के आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं। इसी तरह देवीराम वर्मा पूर्व मेें भी ईसी सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को लेकर लंबा आंदोलन लड़ा है। इसी तरह नरेश कुमार शर्मा भी कर्मचारियों में अच्छी खासी पैठ रखते हैं। वह कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार कैंपस में धरने पर बैठ चुके हैं।

तिकोणीय होगा मुकबाला, 25 उम्मीदवारों में से नामांकन वापासी के िदन 17 ने नाम वापस िलया