- Hindi News
- अनुबंध अध्यापक संघ के अध्यक्ष बने नीरज शर्मा
अनुबंध अध्यापक संघ के अध्यक्ष बने नीरज शर्मा
शिमला| प्रदेशअनुबंध अध्यापक संघ की जिला शिमला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नीरज शर्मा को अध्यक्ष, दीवेश और किरण बाला को उपाध्यक्ष, रविंद्र शर्मा महासचिव, रवि वर्मा कोषाध्यक्ष, मुकेश सूर्यवंशी संयुक्त सचिव, राजीव ठाकुर को प्रेस सचिव बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने की। उन्होंने कहा िक सरकार के सामने अनुबंध अध्यापकों की मांगों को उठाया जाएगा। इसमें पांच वर्ष अनुबंध के पश्चात नियमितीकरण की मांग 31 मार्च की शर्त को हटाना संशोधित ग्रेड पे को लागू करना शामिल है। उनका कहना है कि जल्द ही करसोग की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा।