- Hindi News
- सीएम जल्द कर सकते हैं टाउन हाल का निरीक्षण
सीएम जल्द कर सकते हैं टाउन हाल का निरीक्षण
शिमला| शिमलाके एेतिहासिक टाउन हॉल नगर निगम के कार्यालय निर्माण को लेकर शनिवार को सीएम ने निगम के मेयर संजय चौहान डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर से बैठक की। दोपहर बाद सीएम ने दोनों पदाधिकारियों को सचिवालय में बुलाया। इस दौरान उन्होंने टाउन हॉल निर्माण के बारे में जानकारी ली। मौजूदा समय में टाउन हाल की जीर्णोद्धार को लेकर कार्य चल रहा है। इसके जीर्णोद्धार के लिए तैयार नक्शे में सरकार ने कुछ आपत्तियां भी लगाई है। बताया जा रहा है कि सीएम जल्द ही टाउन हॉल का दौरा कर सकते हैं। उधर नगर निगम के मेयर संजय चौहान ने बताया कि टाउन हॉल निर्माण को लेकर सीएम ने उनसे स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल्द ही टाउन हॉल का दौरा करने की भी बात कही।