पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन विभाग में लंबे समय से खाली लिपिकों के पद भरने की मांग

वन विभाग में लंबे समय से खाली लिपिकों के पद भरने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारी संघ की बैठक टालैंड में प्रधान श्याम सिंह खाची की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रधान रमेश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपनी मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। यह मांग पत्र विभाग को और सरकार काे सौंपा जाएगा।

येकर्मचािरयों की मांगें

इकाईशिमला के प्रधान महेंद्र लाल ने अपने संबोधन में कहा वन विभाग में काफी लंबे समय से लिपिकों के खाली पद चल रहे हंै। इन रिक्त पदों को योग्यता रखने वाले विभागीय चतुर्थ श्रेणी ,उच्च योग्यता को मध्य नजर रखते हुए विभाग के माध्यम टाइपिंग टैस्ट 25 शब्द प्रति मिनट के आधार पर 10-200 प्रतिशत पदोन्नति से भरा जाने की मांग की है। इसके अलावा विभाग में वन रक्षकों के 213 पद खाली पड़े हंै। इन खाली पदों को भी विभागीय चतुर्थ श्रेणी से दसवीं उच्च योग्यता वरिष्ठता को मध्य नजर रखते हुए एक मुश्त छूट देकर पदोन्नति की जानी चाहिए। इसके साथ ही लिपिक वन रक्षकों के पदों पर दस प्रतिशत अलग से विभागीय कोटा की भी मांग की है। वन कर्मी के सरकार विभाग द्वारा कोई पदोन्नति नियत नहीं बनाए गए है। कर्मचारियों ने मांग की है कि उच्च शैक्षणिक योग्यता जो रखते है बहुत से वन कर्मी फील्ड के कार्य करने में सक्षम दक्षता रखते हंै। वहीं फॉरेस्ट वर्कर के पदनाम जो कार्यालय में अन्य अधीनस्थ कार्यालय में चपड़ासी चौकीदार पत्रवाहक, डाक पैकर विश्राम गूह उच्च आफिसर के साथ चपड़ासी का काम कर रहे है उन वन कर्मियों का पद नाम बदला जाए जो फिल्ड में वन कर्मी का पद नाम फिल्ड मैन का पद नाम किया जाए। इसके अलावा वर्दी, वैच टोपी की मांग भी यूनियन ने की। जमादार चपड़ासी के खाली पदों को भरने जमादार चपड़ासी से दफ्तरी मशीन आपरेटर की प्रमोशन पर विशेष वेतन वृद्धि की यूनियन ने मांग की है।

ये थे उपस्थित

बैठकमें कार्यकारिणी के वरिष्ठ उप प्रधान बोहरू राम ठाकुर, महासचिव गंगा राम शर्मा, उपप्रधान हिमा राम, हुकुम चंद कोषाध्यक्ष, कार्यालय सचिव गोपाल सिंह ठाकुर, मस्तराम ठाकुर संयुक्त सचिव, महेंद्र सिंह ठाकुर प्रैस सचिव सदस्यों में हीरालाल ला चौहान, राकेश कुमार, विनोद कुमार, जीत राम ठाकुर,सालिग राम, वन मंडल राेहडू ठियोग चौपाल के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया।