बिजली बोर्ड अकेले नहीं देगा देनदारियां
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड अब पेंशनरों की देनदारियों को अकेले वहन नहीं करेगा। इसके तहत बिजली बोर्ड से अलग हुए हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन को भी परिसंपत्तियों के अनुसार हिस्सेदारी देनी होगी। इससे करीब 19 हजार पेंशनरों को लेकर चल रहा संशय पर विराम लग गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग की तरफ से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे वित्तीय संकट से जूझ रहे बिजली बोर्ड को थोड़ी राहत मिली है। उसे पेंशन का सारा बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।