पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में 28 यूनिट रक्त किया एकत्र

कैंप में 28 यूनिट रक्त किया एकत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहबाजारी व्यापार मंडल शिमला की ओर से शनिवार को राम बाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर निगम के डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने शिविर का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर लगाने से अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है। वहीं दीन दयाल अस्पताल के डाक्टर रजनीश सूद और जमुनादास, सुशील, कर्मचंद ने सहयोग दिया।

शिविर में रामचंद्र साहू ,अशोक साहू, सूरज, श्रवण, अशोक, सूरज, विजय,मनीश शर्मा,जसमीत कौर,अमरीक सिंह, अभिषेक,भरत कुमार,अनिल गुप्ता ने पहली बार,सुरेश,रणधीर सिंह, सोनु, ने दूसरी बार, अमरजीत ने तीसरी बार,प्रमोद ने छह बार,बसंत सिंह ने आठ बार,सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार ने नौ बार, ललित ठाकुर ने 12 बार, सोनिया ने 13 बार,श्याम लाल ने 20 बार, अंकुश ने 35 बार रक्तदान किया। तहबाजारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि शिविर में 28 यूनिट रक्त इक्टठा किया गया। यह उनका पांचवा रक्तदान शिविर था। सुरेंद्र ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह से रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। जिससे अस्पताल में रक्त की कमी को पूरा किया जाएगा। उनके साथ अमरजीत मांटा, बसंत सिंह ठाकुर, कपिल, विनोद कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार ने सहयोग दिया।

तहबाजारी व्यापार मंडल की ओर से रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग।