- Hindi News
- शाॅपिंग कांप्लैक्स के लिए सरकार से स्वीकृति
शाॅपिंग कांप्लैक्स के लिए सरकार से स्वीकृति
25 लाख में बिकेगी एक दुकान: शापिंगकांप्लेक्स की हर दुकान करीब 25 लाख में बेची जाएगी। दुकानें बनाने से पहले इनकी नीलामी की जा सकती है। बोलीदाता से दो लाख रुपये की धरोहर राशि ली जाएगी।
सितंबर2009 में धंसा था रिज: भारीबरसात से सितंबर 2009 में रिज मैदान का एक हिस्सा धंस गया था। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई थी। तिब्बती मार्केट की कई दुकानें मलबे की चपेट में गई थीं। मैदान को रिस्टोर करने के लिए कई क्रेट वॉल, डंगे लगाए गए लेकिन सभी इंतजाम धरे रह गए।
नगर निगम मेयर की टीसीपी लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक, जल्द टेंडर किए जाएंगे आमंत्रित
स्वीकृति
ऐतिहासिक रिज मैदान को धंसने से बचाने के लिए तिब्बती मार्केट से ऊपर वाले क्षेत्र में तीन मंजिला अंडरग्राउंड शाॅपिंग कांप्लेक्स बनाने को लेकर शनिवार को नगर निगम मेयर संजय चौहान की टीसीपी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान मेयर ने प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने टीसीपी पदाधिकारियों को शाॅपिंग माल के नक्शे को लेकर बातचीत की। वहीं लोक निर्माण विभाग से प्रोजेक्ट पर किए गए कार्यों की समीक्षा ली। शाॅपिंग माल बनाने को लेकर राज्य सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अब इसमें टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। मेयर संजय चौहान ने कहा कि बैठक के दौरान शॅापिंग माल को बनाने पर समीक्षा की गई। प्रोजेक्ट में टीसीपी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से माल बनाने पर अब तक की प्रोग्रेस जानी गई।
छहकरोड़ के शापिंग माल में साठ दुकानें
छहकरोड़ की लागत से बनने वाले इस कांप्लेक्स में 60 दुकानें बनाई जाएंगी। कांप्लेक्स बनने से निगम की आय बढ़ेगी और रिज धंसने से। नगर निगम की भवन एवं मार्ग शाखा ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। कांप्लेक्स की हर मंजिल पर 20 दुकानें और आफिस बनाए जाएंगे। रिज मैदान पर निगम आफिस के सामने बने शौचालय से लेकर पद्मदेव कांप्लेक्स तक यह शापिंग कांप्लेक्स बनेगा। कांप्लेक्स से नगर निगम को 15 करोड़ की आय होना संभावित है। इससे शहर के स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को एक छत के नीचे कई सुविधाएं मिल सकेंगी।
रिजपर मलबे की से है अधिक दबाव
2008-09में करवाए गए भूगौलिक सर्वेक्षण के मुताबिक रिज के ऊपरी स्लोप में मलबे की वजह से अधिक दबाव है। मलबे के नीचे चार से पांच मीटर ठोस चट्टान है। बरसात में यह मलबा स्लाइड करता है। इसे रोकने के लिए अभी तक किए गए सभी प्रयोग असफल रहे हैं। इससे निपटने के लिए इस क्षेत्र में स्थाई निर्माण जरूरी है। इस वजह से ही अंडरग्राउंड शापिंग कांप्लेक्स बनाने की योजना है।