पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू मर्ज एरिया का रखना होगा ध्यान

न्यू मर्ज एरिया का रखना होगा ध्यान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह है न्यू मर्ज एरिया

एमसीशिमला का वर्ष 2006 में विस्तार किया गया था। इसमें साडा के क्षेत्रों को जोड़ा गया था। इनमें टुटू, मलियाणा, कसुम्पटी (न्यू शिमला), ढली, चमियाणा, पटयोग वार्ड शामिल किए गए थे। हालांकि निगम की ओर से इन क्षेत्रों के लिए बजट में अलग धनराशि का प्रावधान किया जाता है। मगर पार्षदों का दावा है कि बजट के लिए लगाई गई राशि पूरी तरह खर्च नहीं हो पाती है।

पीजीमालिकों पर लगाया जाए टैक्स: पार्षदोंने शहर के पीजी मालिकों, अपने भवनों में व्यवसायिक कार्य करने वालों, जिम चलाने वालों समेत घर पर भी कोई भी व्यवसायिक कार्य करने वालों पर टैक्स लगाने का सुझाव दिया। दावा किया जा रहा है कि शहर में 30 फीसदी लोग अपने घरों में ही व्यवसायिक कार्य कर रहे हैं। उन पर किसी की नजर नहीं है। यदि इनसे भी टैक्स इकट्ठा किया जाएगा तो निगम की अच्छी खासी आमदनी हो सकेगी।

यहभी दिए सुझाव: नगरनिगम की आय बढ़ाने का लेकर भी पार्षदों ने कई सुझाव दिए। इसमें शहर में प्रत्येक उपभोक्ता से पानी के बिल लेने पर भी जोर दिया गया। मौजूदा समय में निगम की ओर से एवरेज बिल दिया जा रहा है। इसके अनुसार अधिकांश लोग बिल देने से बच रहे हैं। पार्षदों को कहना है कि यदि निगम बचे हुए उपभोक्ताओं की काउंटिंग करके बिल लेना शुरू कर देगा तो इससे आय में काफी इजाफा होगा। इसके अतिरिक्त पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में पुरानी सीवरेज पेयजल लाइनों को बदलने, सड़कों की टायरिंग, स्ट्रीट लाइटें लगाने, पैदल मार्गों पर टाइलें रैलिंग लगाने, शौचालय बनवाने के लिए भी बजट में अलग प्रावधान करने का सुझाव दिया।

नगर निगम शिमला के तहत न्यू मर्ज एरिया के लिए विशेष सुविधाओं का प्रावधान किया जाए। इसकेे लिए 2015-16 के बजट में न्यू मर्ज क्षेत्रों का खास ध्यान रखना होगा। इनके लिए निगम को अलग बजट का प्रावधान करना होगा। यह सुझाव नगर निगम शिमला के पार्षदों ने शनिवार को निगम के मेयर संजय चौहान एसी प्रशांत सरकैक के साथ हुई बैठक के दौरान दिया। बैठक में निगम के कई पार्षद मौजूद रहे। सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के लिए बजट में अतिरिक्त धनराशि देने पर भी जोर दिया। इसके अतिरिक्त नगर निगम शिमला की आय बढ़ाने को लेकर भी कई पार्षदों ने सुझाव दिए। बजट के लिए पार्षदों, एनजीओ आम जनता से आए सुझाव पर अब अब नगर निगम शिमला के पदाधिकारी विचार करेंगे।

^बजट को लेकर पार्षदों के साथ बैठक की गई, इसमें सभी पार्षदों ने निगम की आय बढ़ाने पर कई सुझाव दिए। इसके अतिरिक्त न्यू मर्ज एरिया के लिए भी अलग बजट की मांग की गई है। पार्षदों के सुझाव पर प्राथमिकता से अमल किया जाएगा। प्रशांतसरकैक, सहायक आयुक्त नगर निगम शिमला

शिमला मेंशनिवार को नगर निगम कार्यलाय मे पार्षदों के साथ बजट के लिए सुझाव मागते हुए और मीटिंग करते हुए मेयर और डिप्टी मेयर और अन्यअधिकारी।