- Hindi News
- विभिन्न पदों लिए 15 मार्च से शुरू होंगी छंटनी परीक्षाएं
विभिन्न पदों लिए 15 मार्च से शुरू होंगी छंटनी परीक्षाएं
हमीरपुर|अधीनस्थ सेवाएंचयन बोर्ड 15 मार्च से अलग-अलग पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाएं आयोजित करेगा। बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि जेई सिविल के लिए 15 मार्च को सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक हमीरपुर शिमला, स्टैनो टाइपिस्ट के लिए दोपहर बाद, इलेक्ट्रिशियन के लिए 22 को सुबह हमीरपुर, मंडी, शिमला धर्मशाला, दोपहर बाद जेई मैकेनिकल, 29 को लाइनमैन के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह और क्लर्क के लिए दोपहर बाद, सबस्टेशन अटेंडेंट के पदों के लिए 5 अप्रैल को सुबह हमीरपुर, मंडी, शिमला, धर्मशाला, सुपरवाइजर के पदों के लिए इन केंद्रों पर परीक्षा होगी। 19 अप्रैल को जेई इलेक्ट्रिकल, भाषा अध्यापक के लिए हमीरपुर, मंडी, शिमला धर्मशाला केंद्रों में होगी।