पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने निकाली रैली

भाजपा ने निकाली रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैहरे/बड़सर.बड़सर भाजपा ने मैहरे बाजार में रोष रैली निकाल कर सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वीरभद्र आधे-अधूरे उदघाटन कर रहे हैं। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि वीरभद्र के बेटे की उपस्थिति में शिमला में भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं को घायल किया है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माया शर्मा ने भी प्रदेश कांग्रेस सरकार पर गुब्बार निकाला। उन्होंने शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है। कैप्टन सदा राम, अश्वनी शर्मा, संजय शर्मा, माया शर्मा, लीला देवी के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गिरा दी थी शांता की सरकार

1998में आजाद जीते रमेश धवाला के साथ हुए घटनाक्रम को भी प्रदेश के लोग नहीं भूला पाएंगे। तब बल के तौर पर वीरभद्र 9 दिन के सीएम बने थे। कांग्रेस ने ही शांता कुमार के पूर्ण बहुमत वाली सरकार को गिरा दिया था। कांग्रेस सरकार राज्य में अदला-बदली का खेल खेल रही है। कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।

बैठकआयोजित

इससेपहले सर्वहित भवन में मंडल भाजपा की बैठक में सत्ती ने कहा कि 16 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए जाएं। इस मौके पर प्यारे लाल, बलदेव धीमान, रसील सिंह, विजयपाल सोहारू, अजय शर्मा, राकेश पठानिया, बीना कपिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

हमीरपुर: स्थानीय गांधी चौक पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अगुअाई में प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता।

सिटी रिपोर्टर| हमीरपुर

बीते दिनों शिमला में भाजपा-कांग्रेसियों के बीच हुई झड़प के बाद भाजपा ने मंडल स्तर पर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। शनिवार को हमीरपुर बड़सर भाजपा मंडल की ओर से रोष रैलियां निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हमीरपुर में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अगुअाई में स्थानीय मेन बाजार में प्रदर्शन किया गया। गांधी चौक पर रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि 29 जनवरी को शिमला में भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने हमला कर कई कार्यकर्ताओं को घायल किया है। यह सब सीएम के बेटे के संरक्षण में हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहाल है। भाजपा प्रत्येक मंडल स्तर पर कांग्रेस की कारगुजारियों को जनता के बीच ले जाएगी।

सीबीआईसे जांच करवाएं

पार्टीप्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इस मौके पर कहा कि इस सारे मामले की जांच हाइकोर्ट के सीटिंग जज या सीबीआई से करवाई जाए ताकि लोकतंत्र कीह त्या करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो सके। सत्ती ने कहा कि राज्य में दो ही पार्टियां लंबे समय से अपनी विचारधारा से कार्य कर रही हैं। जिस तरह यहां राजनीति होती है, उसका उदाहरण देश भर मंे किया जाता है, लेकिन वीरभद्र के सत्ता में आते ही राजनीति की धारा को बदलने की कोशिश की जाती है। परमाणु में कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री रहे आनंद शर्मा सहित दिया धरने के मामले में कौन भूल सकता है। बाबा को सीएम ने तोहफा देकर चेयरमैन बनाया।