संस्थाओं के हकों का हो रहा हनन
शिमला|जिला परिषदसदस्यों ने सरकार पर पंचायती राज संस्थाओं के हकों के हनन का आरोप लगाया है। परिषद सदस्य नीलम, सुरेंद्र चौहान, प्रेम चंद ठाकुर ने कहा कि सरकार के पास पैसा नहीं है। इस कारण वह संस्थाओं के हकों का हनन कर रही है। जिप सदस्यों की लोकप्रियता कार्य करने की शैली से आम जनता के बीच जिप सदस्याें की लोकप्रियता बढ़ी है। इससे सरकार खौफ खा रही है, ऐसे में उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार से जो राशि आई है, उससे आम जनता को लाभ पहुंचना चाहिए। 13वें वित्तायोग को बदलने की कोशिश की जाए। अन्यथा जिप सदस्यों को मजबूरन आंदोलन पर उतरना पड़ेगा।