पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीस वृद्धि को वापस लेने पर किसान सभा ने जताई आपत्ति

फीस वृद्धि को वापस लेने पर किसान सभा ने जताई आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फीसवृद्धि वापस लेने और छात्रसंघ चुनाव पर रोक जारी रखने के मुख्यमंत्री के बयान पर किसान सभा ने आपत्ति जताई है। सभा ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हजारों रुपए के मोबाइल और दो सौ रुपए मालरोड पर खर्च करने वाले छात्र विवि की फीस क्यों नहीं दे सकते। सभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ कुलदीप तंवर का कहना है कि मुख्यमंत्री के इस रवैये से प्रदेश का आम छात्र और मेहनतकश किसान-बागवान आहत हुआ है। अध्यक्ष ने छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बहाल करने और फीस वृद्धि के फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।