पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं की मांग को दी जाएगी प्राथमिकता

युवाओं की मांग को दी जाएगी प्राथमिकता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाकांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवाओं की हर मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। युवाओं की आवाज को सशक्त बनाया जाएगा। युवा कांग्रेस के चुने हुए प्रतिनिधि युवाओं के बीच जाकर उन की समस्याओं को सुनेंगे। इस के लिए प्रदेश भर में विशेष अभियान छेड़ा गया है। युवाओं की समस्याओं को सरकार के समक्ष रख कर दूर करवाया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह रविवार को कांग्रेस भवन में युकां शिमला शहरी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। शिमला शहरी लोस क्षेत्र का दौरा किया है। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया है। सभी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा गया है। बैठक में कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन हर्ष महाजन, पर्यटन निगम वाइस चेयरमैन हरीश जनार्था, शिमला संसदीय युकां अध्यक्ष संजय ठाकुर, शिमला शहरी युकां अध्यक्ष आकाश सैनी, धर्मपाल ठाकुर, गोविंद शर्मा पार्षद अन्य भी मौजूद थे। सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनावों में युकां से काफी निराश थे। भाजपा ने उन्हें कई तरह के सब्जबाग दिखाए। केंद्र में भाजपा सरकार का अब तक का कार्यकाल निराशाजनक रहा है।

शिमला में खुलवाएंगे ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट

युवाकांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शिमला जिला में मल्टी वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलवाया जाएगा। सरकार के समक्ष यह मामला उठाया गया है। इस का मकसद युवाओं को वोकेशनल कोर्सेज में ट्रेंड करना है। आईआईएम, ईएसआई अस्पताल, एनआईटी जैसे संस्थान मंडी, सिरमौर, हमीरपुर कांगड़ा जिलों को दिए गए हैं। शिमला जिला में यह संस्थान खोला जाएगा।

कांग्रेस आॅफिस में युकां कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन में अध्यक्ष विक्रमादित्य।