एमए के फार्म भरने की तारीख अब 30 तक
शिमला | विश्वविद्यालयने सभी एमए कक्षाओं और डिप्लोमा कोर्स, एलएलबी, बीए एलएलबी ऑनर्स, पांच वर्षीय पर्यटन प्रबंधन पाठ्यक्रम, बीएचएम के पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें नियमित सेमेस्टर तथा दूसरे, चौथे, छठे, आठवें और दसवें रिअपीयर सेमेस्टर के फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो.श्याम लाल कौशल का कहना है कि छात्रों की मांग पर यह तिथि बढ़ाई गई है।
उन्होंने कहा कि ये तिथि 23 सितंबर को समाप्त हो चुकी थी। उनका कहना है कि छात्र अपने फार्म भर सकते हैं। इसके बाद किसी तरह की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।