तिब्बती स्कूल में छात्राें ने की सफाई
शिमला | केंद्रीयतिब्बती विद्यालय शिमला में राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट के 50 बच्चों ने विद्यालय परिसर और उसके आस पास के क्षेत्र की साफ सफाई की। सफाई योजना के बाद राष्ट्रीय योजना दिवस के उपलक्ष्य में एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि छोटा शिमला के काउंसलर सुरेंद्र चौहान ने शिरकत की। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार सिंह ने छात्रों को सफाई के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इस पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।