पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मशोबरा बना ओवरऑल विजेता

मशोबरा बना ओवरऑल विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिरागांधी खेल परिसर में चल रही जिला स्तरीय गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता में मशोबरा ब्लाॅक की टीम पहले स्थान पर रही और दूसरे स्थान पर रोहड़ू की टीम रही। मशोबरा ब्लॉक को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। इस दौरान डीसी दिनेश मल्होत्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बुधवार को सभी कैटेगिरी के फाइनल मैच हुए। इसमें खो-खो में पहले स्थान पर मशोबरा की टीम दूसरे स्थान पर रोहड़ू की टीम रही। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मशोबरा ब्लाॅक की टीम पहले ऑकलैंड हाउस स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।

एथलेिटक्समें रोहडू की टीम ने मारी बाजी

इसकेअलावा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रोहड़ू की टीम पहले स्थान पर रही और दूसरे स्थान पर मशोबरा की टीम विजेता रही। 100 मीटर में पहले स्थान पर रोहड़ू की पल्लवी लोटा दूसरे स्थान पर मशोबरा की शेफाली सूद और तीसरे स्थान मशोबरा की गांगन दीप कौर। 200 मीटर में पल्लवी लोटा दूसरे स्थान आरजू श्याम और तीसरे स्थान पर शेफाली सूद। 800 मीटर में रोहड़ू की रवीना दूसरे स्थान पर प्रिया और तीसरे पर कीर्तिका। 1500 मीटर में रामपुर की मोनिका दूसरे स्थान पर ज्योति और तीसरे स्थान पर सरिता। 3000 मीटर में रामपुर की मोनिका दूसरे स्थान पर ज्योति और तीसरे स्थान पर ठियोग की मीनाक्षी। इस मौके पर जिला उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने सभी खिलाड़ियों को खेलों में रूचि बनाए रखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास हाेता है। इस मौके पर डीएसओ ओपी भोटा, नंद लाल, बलवीर और हरीश मौजूद रहे।

विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित करते डीसी दिनेश मल्होत्रा।

शिमला। बुधवार को इंदिरा खेल परिसर में जिलास्तरीय गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी सामूहिक चित्र में।

इस दौरान हुए वाॅलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में मशोबरा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर विजय हासिल की। कबड्डी की प्रतियोगिता में पहले स्थान पर चौपाल और दूसरे स्थान पर रोहड़ू की टीम ने बाजी मारी। बेडमिंटन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नारकंडा की टीम, दूसरे स्थान पर चौपाल और तीसरे स्थान पर रामपुर की टीम रही। सभी टीमों के बीच मैच रोमांचक रहे।