- Hindi News
- नवरात्र आज से, सुबह 6 से 9:30 बजे तक करें घट की स्थापना
नवरात्र आज से, सुबह 6 से 9:30 बजे तक करें घट की स्थापना
शारदीयनवरात्र उत्सव के लिए शहर के मंदिरों को सजा दिया गया है। तारा देवी मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, ढींगू माता मंंदिर, संकटमोचन मंदिर सहित अन्य मंदिर नवरात्र के उत्सव के लिए तैयार हो गए है। वहीं कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गामाता की मूर्तियां भी बनकर तैयार हो गई हंै।
कालीबाड़ी मंदिर के सचिव डॉ. कल्लौल प्रमाणिक ने कहा कि षष्ठी नवरात्र के दिन इन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कालीबाड़ी हॉल में ढोल नगाड़े के साथ की जाएगी। मंदिर में षष्ठी से नवमीं तक विशेष पूजा अर्चना और पुष्पांजलि होगी। दशमी को मंदिर में लाल गुलाल खेला जाएगा।
आटीबीपीतालाब में होगा मूर्तियों का विसर्जन
माताकी मूर्तियों का विसर्जन आईटीबीपी तालाब में किया जाएगा। छोटा शिमला लक्ष्मीनारायण के पूजारी महेंद्र पाठक ने कहा कि इस बार नवरात्र 25 सितंबर से आंरभ होंगे। इसमें 25 सितंबर को सुबह छह बजे से साढ़े नौ बजे तक घट स्थापना का समय शुभ मूर्हूत रहेगा। इसके अलावा वहीं पंडित उमा शंकर के अनुसार घट स्थापना का समय सुबह चार बजकर दस मिनट से दस बजे तक है। 26 सितंबर को दूसरा, 27 सितंबर को तीसरा, 28 को चौथा, 29 को पांचवा, 30 को छठा, पहली अक्टूबर को सातवां, दो अक्टूबर को आठवां, तीन अक्टूबर को नौंवां नवरात्र होगा।
नवरात्र के दिनों में दुर्गासप्तशती का पाठ करें। पंडित उमाशंकर के अनुसार इन नौ दिनों में माता की उपासना के साथ व्रत करें। व्रत के दिनों में दिन में दूध और फल ले सकते है। इसके साथ ही शाम को एक समय व्रत के चावल और कुट्टू का आटा, साबुदाना का फलाहार खा सकते हंै। पंडितों के अनुसार दो अक्टूबर को अष्टमी दोपहर 12 बजे तक होगी इसके बाद नवमी शुरू हो जाएगी तीन अक्टूबर को सुबह नौ बजकर 58 मिनट तक नवमी रहेगी इसके बाद दशमी शुरू हो जाएगी। इसलिए विजय दशमी इसी दिन मनायी जाएगी।
नवरात्र के लिए विशेष रूप से सजाया गया कालीबाड़ी मंिदर।