- Hindi News
- हिमाचल प्रदेश में अब चिप्स बनाना सिखाएगा सीपीआरआई
हिमाचल प्रदेश में अब चिप्स बनाना सिखाएगा सीपीआरआई
पूरेदेशमें आलू की नई किस्में इजाद करने के लिए प्रख्यात केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान अब चिप्स बनाने के लिए प्रशिक्षण देगा। इसमें आलू उत्पादक किसान आैर युवाआें को भी मौका मिल सकेगा। अधिकारियों का तर्क है कि इससे किसान फसल बेचने के बजाय चिप्स बनाकर ज्यादा कमाई कर सकेंगे, वहीं लोगों को बिना किसी मिलावट वाले चिप्स कम दामों पर मार्केट में मिल सकेंगे। संस्थान में पहली बार प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की जाएगी। इसमें प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के किसी भी कोने से युवा प्रशिक्षण लेने के िलए आवेदन कर सकेंगे। प्रशिक्षण शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। प्रशिक्षण प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा। इसका पहला बैच अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।
बेरोजगार युवाओं समेत किसी भी आयु वर्ग के लोग प्रशिक्षण ले सकते हैं। 15 से 20 लोगों का बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि युवा स्वरोजगार अपना सकें। इससे पहले पोटेटो रिसर्च संस्थान ने अपने संस्थान का चिप्स मार्केट में उतारा है। दावा किया जा रहा है कि यह चिप्स शुद्ध तथा बिना मसालों का है। इसकी कीमत भी मार्केट में मिलने वाले अन्य प्रोडक्ट से 2 से 4 रुपए तक कम है।
नई शुरुआत