- Hindi News
- शिमला को 46 कमरों का एक और सर्किट हाउस मिला
शिमला को 46 कमरों का एक और सर्किट हाउस मिला
मुख्यमंत्रीवीरभद्रसिंह ने शनिवार को आकाशवाणी केंद्र के समीप विल्लीज पार्क में सरकार के सर्किट हाउस की आधारशिला रखी। इस सर्किट हाउस का निर्माण 34 करोड़ की लागत से होगा। मुख्यमंत्री ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सर्किट हाउस का निर्माण सितारा होटल की तर्ज पर किया जाए। उन्होंने पीटरहाॅफ होटल में और सुधार करने के लिए भी अपने सुझाव दिए। सर्किट हाउस में 46 कमरों के साथ-साथ 100 वाहनों की पार्किंग के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके निर्माण से राज्य के एक मात्र अतिथि गृह पीटरहाॅफ पर दबाव कम होगा। प्रदेश की राजधानी में आने वाले मेहमानों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कार्ट रोड पर लिफ्ट के समीप कुछ दिन पूर्व क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्ग कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य में और तेजी लाई जाए। लोगों को बहुत दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़े। इस मौके पर महापौर संजय चैहान, टिकेन्द्र पंवर, उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा, पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी आिद अफसर मौजूद थे।