नाटक से किया रैली में आने का आह्वान
माकपाके शिमला में होने वाले 15वें सम्मेलन के लिए तैयारियों पूरी हो गई है। शनिवार को माकपा कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को रैली में भाग लेने का आहवान किया। शहर में जगह जगह लाउड स्पीकर से भी जनता को रैली में भाग लेने का आग्रह किया गया। माकपा के विजेंद्र मेहरा का कहना है कि बढ़ती महंगाई अौर केंद्र की जनता विरोधी नीतियों के कारण लोगों का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। एेसे में लोगों को अब आंदोलन पर उतरना पड़ रहा है। स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाअों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। उनका कहना है कि कांग्रेस और भाजपा की इन जन विरोधी नीतियों से जनता का मोह भंग हो गया है।
केरलके पूर्व शिक्षा मंत्री भी लेंगे भाग
केरलके पूर्व शिक्षा एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तथा पोलित ब्यूरो सदस्य एमए बेबी भी रैली में भाग लेंगे। माकपा के शिमला जिला सचिव डा. ओंकार शाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केरल में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके एमए बेबी का शिमला दौरा तय हो जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वह यहां लोगों को संबोधित करेंगे।
शिमला में शनिवार को नाज पर सीपीआईएम के कार्यकर्ता शिमला में हाने वाली रैली के लिए नुक्कड नाटक करते हुऐ