पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाैंगवुड में फौजी से पर्स छीनकर बदमाश फरार

लाैंगवुड में फौजी से पर्स छीनकर बदमाश फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरकेएमवीके समीप लौंगवुड में आरट्रैक के फौजी से छीना झपटी का मामला सामने आया है। मामला शनिवार सुबह छह बजे का है जब फौजी आरट्रैक से लौंगवुड स्थित वार्ड में जा रहा था, तो इस दौरान यूपी नंबर की ऑल्टो कार में चार बदमाश अाए और फौजी के पास कार को रोक दिया। इसी बीच बदमाशों ने फौजी को धक्का देकर उसका पर्स, बैग, आर्मी कार्ड और घड़ी छीन ली। जब तक फौजी संभल पाता तब तक चारों बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। शिकायतकर्ता फौजी विजेंद्र कुमार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि अज्ञात लोगों ने दो उसका बैग जिसमें दो जोड़ी यूनिफार्म, पर्स में रखे 600 रुपए, घड़ी उड़ा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फौजी द्वारा बताई गई कार नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया है।

पेट्राेलिंगपर सवाल

इसतरह की छीना झपटी के मामले सामने आने से पुलिस की पेट्राेलिंग पर सवाल खड़े हुए है। पॉश एरिया लौंगवुड में सरेआम बाहरी राज्य का वाहन आता है और फौजी से लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता है। ऐसे में पुलिस की गश्त किस तरह शहर में चल रही है, इस पर सवालिया निशान लग रहा है। गौर रहे कि शहर में सर्दियों के दिनों में इस तरह की वारदातें बढ़ जाती है।