पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भेखलटी मशोबरा रोड में दो एक्सीडेंट पांच हुए जख्मी

भेखलटी मशोबरा रोड में दो एक्सीडेंट पांच हुए जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारको भेखलटी मशोबरा रोड में चौंरा गांवों के पास हुई दो वाहन दुर्घटनाओं में दो लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं जबकि एक महिला और दो बच्चों को मामूली चोटें आईं। पहली दुर्घटना दोपहर के समय घटी जब एक ब्लैरो सड़क से नीचे लुढ़क गई इसमें चालक प्रवीण को चोटें आईं जबकि उनके साथ बैठीं नीतू और उनके दो बच्चों को मामूली चोटें आई। घायलों को पहले ठियोग और वहां से शिमला भेज दिया गया। ये सभी लोग चौपाल क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

हेतरामगंभीर घायल

दूसरीदुर्घटना शाम के समय घटी जब एक टैक्सी जिसे अर्की निवासी हेतराम चला रहा था उसी स्थान से कुछ दूर सड़क से नीचे जा गिरी इसमें हेतराम को गंभीर चोटें आईं हैं उसे भी घायलाव्स्था में शिमला रैफर किया गया है। यह टैक्सी शिमला की और खाली जा रही थी। शनिवार को एनएच 5 पर गलू में दिन भर जाम लगने के कारण कई वाहन भेखलटी मशोबरा सड़क से होकर शिमला या ठियोग की और आते जाते रहे। इसी कारण ये वाहन दुर्घटनाएं हुईं।