सीएम से मिले एसोसिएशन के महासचिव
शिमला | हिमाचलप्रदेश पेंशनर्ज वेल्फेयर एसोसिएशन के महासचिव हरिचंद गुप्ता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। इस अवसर पर उन्होंने शिमला शहर में 34 करोड़ की लागत से बनने वाले सर्कट हाउस की आधार शीला रखने के लिए पेंशनरों की ओर से सीएम को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने 21 दिसंबर को हमीरपुर पुलिस ग्राउंड में होने वाले पेंशनर दिवस एवं रजत जयंती के विषय में समरण करवाया। उन्होंने बताया कि सीएम ने सम्मेलन में भाग लेने के लिए हामी भरी। महासचिव ने प्रदेश के सभी पेंशनरों से आहवान किया कि वह कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।