- Hindi News
- शिमला में शनिवार को कुफरी में मौसम की पहली बर्फबारी
शिमला में शनिवार को कुफरी में मौसम की पहली बर्फबारी
शिमला में शनिवार को कुफरी में मौसम की पहली बर्फबारी के दौरान मौज मस्ती करते पर्यटक। फोटो: सतनाम गिल
फसलों के लिए संजीवनी... लंबेअर्से के बाद बारिश और बर्फबारी सेब और रवि की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। बारिश होने के कारण सेब के पौधे जहां वली एफीड अौर माइट की चपेट में गए थे। वहीं बारिश बर्फबारी के कारण पौधों को इनसे छुटकारा मिलेगा। ऊपरी शिमला में बर्फबारी सेब की अच्छी पैदावार के लिए लाभदायक मानी जा रही है। बागवानों ने बगीचों में जो खाद डाली है उसे अब बर्फबारी के कारण जमीन में घुलने के लिए प्रर्याप्त नमी मिल सकेगी।
शीतलहर की चपेट में घाटी... शनिवारको धौलाधार की पहाडियों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से कांगड़ाघाटी ठंड की चपेट में गई है। शनिवार सुबह से ही धर्मशाला आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई थी। जिससे ठंड बढ़ने से शनिवार को लोग घरों से बाहर निकले। पिछले कई दिनों से सूखी ठंड पड़ने के उपरांत हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं किसानों ने इस बारिश को गेहूं की खेती के लिए लाभदायक बताया।
बर्फ से खेलते पर्यटक