पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठगी: डॉक्टर के खाते से निकाले 50 हजार

ठगी: डॉक्टर के खाते से निकाले 50 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोबाइलपरफोन करके एटीएम पिन नंबर पूछकर शातिरों ने महिला डॉक्टर के बैंक खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए। मामला 27 नवंबर का है, जब महिला अपने निजी डेंटल क्लीनिक में थी। इस दौरान उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात शातिर ने फोन करके उनके एटीएम नंबर ब्लॉक करके नया पिन नंबर जारी करने की बात कही। महिला चिकित्सक ने अपना एटीएम पिन शातिर को बता दिया। कुछ ही देर में महिला के फोन मे उसके एसबीआई एकाउंट से पैसे निकालने का मैसेज आया। महिला जब तक समरहिल स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में जाकर अपना एकाउंट बंद करवाती, तब तक शातिर 50 हजार रुपए निकाल चुके थे। बालूगंज निवासी डाॅ. शिवाली गुप्ता ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की छानबीन की जा रही है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने चिकित्सक महिला के बैंक एकाउंट से हुई ट्रांजेक्शनों का पता किया तो सभी ट्रांजक्शन हिमाचल से बाहर की पाई गई है। एसएचओ बालूगंज थाना बीरी सिंह ने मामले की पूष्टि की है।