पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनीराम बने आउटसोर्स कर्मियों के प्रधान चुने

धनीराम बने आउटसोर्स कर्मियों के प्रधान चुने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर|आउटसोर्स कर्मचारीएसोशिएशन की बैठक शनिवार को हमीरपुर में प्रदेशाध्यक्ष यूनिस अखतर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सोलन बिलासपुर, शिमला, मंडी, कांगड़ा जिलों से कार्यकारिणी सदस्यों ने शिरकत की। बैठक में कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ग के लिए अलग कोष गठित करने के फैसले की सराहना करते हुए सरकार का अाभार जताया है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार को जल्द जरूरी कदम उठाने चाहिए। उनके लिए एक स्थाई पॉलिसी बनाई जाए। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष धनीराम, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, महासचिव संतोष कुमार, संयुक्त सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष प्रोमिला बनाए गए हैं। बैठक में मनजीत, राकेश कुमार, श्याम लाल, रमन कुमार, योगराज, अर्चना भारद्वाज, नीलकंठ, प्रदीप कुमार मौजूद थे।