पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राइमरी परीक्षाएं स्थगित, 9वीं की होंगी

प्राइमरी परीक्षाएं स्थगित, 9वीं की होंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमेंपहली से चौथी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं तक की थर्ड टर्मिनल असेस्मेंट (तिमाही मूल्यांकन) परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सर्वशिक्षा अभियान ने रविवार को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। 15 16 दिसंबर को होने वाली परीक्षाएं 19 और 20 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगी। 17 दिसंबर को होने वाली परीक्षा को यथावत रखा है।

रविवार को हुई बर्फबारी के बाद ये फैसला लिया है। सोमवार से विंटर क्लोजिंग स्कूलों में टर्मिनल असेस्मेंट परीक्षाएं शुरू होनी थी। एसएसए ने जहां टर्मिनल असेस्मेंट की परीक्षाएं स्थगित की हैं वहीं 9वीं की परीक्षाओं में बदलाव नहीं किया गया है।

शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार से 9वीं कक्षा की परीक्षाएं फिर से शुरू होनी हैं। ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में सवाल यह है कि छात्र परीक्षा देने स्कूल कैसे पहुंचेंगे। उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि 9वीं की परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार आयोजित होंगी। 9वीं की परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू हो चुकी हैं। यह 19 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षा में 33250 छात्र छात्राएं यह परीक्षाएं देंगे।

आकलन एक साथ कराने की उठाई थी मांग

प्राइमरीटीचर एसोसिएशन के महासचिव संजय अत्री ने कहा कि 14 नवंबर को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक और एसपीडी को एक ईमेल कर पहली से चौथी कक्षा तक का आकलन या तो 5वीं कक्षा के बच्चों के साथ या फिर 15 दिसंबर से पहले खत्म करने की मांग की थी। विभाग की तरफ से जवाब दिया कि प्रश्नपत्र पैक किए जा चुके हैं, इसलिए रिप्रेजेंटेशन को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। जब प्रश्नपत्र पैक हो गए थे तो ये 4 दिन पहले की ब्लॉकों में क्यों पहुंचे। अभी भी बहुत से स्कूलों को प्रश्नपत्र नहीं मिले है जोकि भारी बर्फबारी से अब संभव भी नहीं है।

19-20 को असेस्मेंट

परीक्षाओंको स्थगित कर दिया गया है। पहली से चौथी कक्षा के 15 और 16 दिसंबर को होने वाली असेस्मेंट अब 19 और 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। घनश्यामचंद, राज्यपरियोजना निदेशक सर्वशिक्षा अभियान

इनका हुअा मूल्यकांन: स्कूलोंमें परीक्षाओं का शेड्यूल तैयार किया गया था। इसके तहत अपर प्राइमरी का मूल्यांकन पहले करवा दिया गया है। 1-4 का मूल्यांकन ह