पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक बंद, पेड़ गिरे, कारोबार प्रभावित

ट्रैफिक बंद, पेड़ गिरे, कारोबार प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां का अांचल.......शिमला मेंरविवार को हुई ताजा बर्फबारी के दौरान एक महिला अपने बच्चे को कपड़ों में लपेट कर ले जाती हुई।

बर्फ हटाई

बर्फहटानेके लिए निगम प्रशासन ने एक रोबोट मशीन और जेसीबी को काम पर लगाया हुआ है। रोबोट और जेसीबी की मदद से मालरोड, रिज, लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी रोड, स्टेट बैंक, लाॅन्गवुड और यूएस क्लब से बर्फ हटाई।

इधरपानी नहीं

जाखू,छोटा शिमला, संजौली के क्षेत्र, समरहिल, सांगटी, कसुम्पटी के कुछ क्षेत्र और लक्कड़ बाजार में पानी की पाइपें जम गईं। अधिक बर्फबारी होने के कारण अब लोगों को बर्फ को पिघला कर ही काम चलाना पड़ रहा हैं।

कालीबाड़ी के पास बर्फ को हटाती जेसीबी।

इधर आवाजाही बंद: जिलाशिमला, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति और चंबा के बर्फबारी वाले इलाकों के लिए बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। बर्फबारी से ऊपरी शिमला का सड़क मार्ग बंद हो गया है। कुफरी, नारकंडा, फागू, खड़ापत्थर और खिड़की में भारी हिमपात से चौपाल, रोहड़ू-कोटखाई, जुब्बल और ठियोग सहित अन्य क्षेत्रों के लिए बसें नहीं जा सकी।

भास्कर न्यूज | शिमला

लगातारदूसरेदिन शिमला शहर में भारी बर्फबारी से यातायात पूरी तरह से ठप रहा। जहां लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाया, वहीं कारोबार पर भी असर पड़ा। होटल कारोबारियों की जहां चांदी रही, वहीं स्थानीय दुकानदारों को बर्फबारी के कारण दुकानें बंद रखनी पड़ी। ऐसे में उन्हें खासा नुकसान उठाना पड़ा। बर्फ के अधिक जमने के कारण वाहन जगह-जगह फंसे रहे। इस कारण लंबा जाम लगा रहा। दूध और ब्रेड की सप्लाई भी शहर में देरी से हुई। संजौली, लक्कड़ बाजार, कसुम्पटी और विकासनगर के सभी रूट बंद रहे। हिमाचल में सीजन की इस बर्फबारी से जहां पर्यटकों ने भरपूर आनंद लिया वहीं यह बर्फ आफत भी लेकर आई।

राज्य के ऊपरी क्षेत्रों के लिए यातायात ठप हो गया है। जिला शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति और चंबा के बर्फबारी वाले इलाकों के लिए बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। बर्फबारी से ऊपरी शिमला का सड़क मार्ग बंद हो गया है। कुफरी, नारकंडा, फागू, खड़ापत्थर और खिड़की में भारी हिमपात से चौपाल, रोहड़ू-कोटखाई, जुब्बल और ठियोग सहित अन्य क्षेत्रों के लिए बसें नहीं जा सकी।

यहांज्यादा दिक्कत

रिजमैदान से लक्कड़ बाजार को जाने वाला मार्ग इन दिनों लोग