- Hindi News
- परीक्षा देने देर से पहुंचे जेबीटी परीक्षार्थी
परीक्षा देने देर से पहुंचे जेबीटी परीक्षार्थी
शिमला| भारीबर्फबारी के बीच जेबीटी टेट की परीक्षा देने के लिए सैंकड़ों अभ्यर्थी पहुंचे। रविवार को जेबीटी टेट की परीक्षा थी। इसके लिए जिला भर से अभ्यर्थी शिमला पहुंचे थे। अचानक हुई बर्फबारी के कारण छात्रों को ठंड में ही परीक्षा देनी पड़ी। अभ्यर्थियों ने ठंड के बावजूद भी परीक्षा देने में खासा उत्साह दिखाया। इसके अलावा कई छात्र परीक्षा देने से वंचित भी रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी परीक्षा काफी अच्छी हुई है। छात्रों ने अारोप लगाया है कि प्रशासन की ओर से ठंड में छात्रों को राहत देने के लिए किसी तरह के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। छात्र दिनेश, दीपेश, राकेश अौर प्रदीप का कहना है कि बर्फबारी के कारण उन्हें परीक्षा देने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। ठंड के अधिक होने के कारण परीक्षा हॉल में बैठना ही मुश्किल हो गया। वहीं, कई छात्रों ने बर्फबारी के कारण परीक्षा दे पाने के चलते दोबारा से इसे करवाने की मांग की है।