मनाली में फंसे 10 हजार टूरिस्ट
हिमाचलमेंपिछले 24 घंटों से हो रही बर्फबारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। मनाली में मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे करीब 10 हजार पर्यटक अचानक हुई बर्फबारी के कारण फंस गए हैं। मढ़ी के पास फंसे 300 से ज्यादा पर्यटकों को जिला प्रशासन ने सुरक्षित निकाल लिया है। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। बर्फीले तूफान के चलने से प्रदेश में बर्फबारी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में 400 के करीब सड़कों बंद होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। शिमला के साथ लगते ढैंढा के पास नेशनल हाइवे सुबह से ही बंद पड़ा हुआ है। 8 घंटों से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। जिसके चलते निचले हिमाचल को यातायात व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। नेशनल हाइवे-22 कुफरी के पास बीती रात से बंद पड़ा हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हुई है वहीं मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हुई है। प्रदेश में शनिवार से हो रही बारिश बर्फबारी से भारी नुकसान हुआ है। दर्जनों पेड़ गिर गए हैं। सड़कें अवरुद्ध हैं, बिजली व्यवस्था भी चरमराई हुई है। कुल्लू-मनाली मार्ग बंद होने से लॉन्ग रूट की बस सेवा पर भी इसका असर पड़ा है। कुल्लू से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर वैष्णो माता से आगे यातायात सुविधा ठप पड़ गई है। शिमला के ऊपरी क्षेत्र यातायात सुविधा से पूरी तरह कटे हुए हैं। शिमला, कुल्लू, सिरमौर, मंडी, सोलन में भी बर्फबारी हुई है।
नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। मढ़ी के पास फंसे 300 लोगों को सुरक्षित निकाल कर मनाली होटलों में भेज दिया गया है।
-विनयठाकुर, कार्यकारीडीसी कुल्लू
शिमला 38.3 सेंटीमीटर
भूंतर 26.8 सेंटीमीटर
कल्पा 10 सेंटीमीटर
सोलन 5 सेंटीमीटर
खड़ा पत्थर 36 सेंटीमीटर
नारकंडा 24 सेंटीमीटर
केलांग 18 सेंटीमीटर
कहां कितनी बर्फ
जिला मंडी में पिछले 24 घंटों से जारी बारिश बर्फबारी के चलते पूरे जिला में जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई सड़क मार्ग बर्फबारी भू-स्खलन के चलते बंद हैं। मंडी में भी 24 साल बाद हल्की बर्फबारी हुई। प्रशासन ने बर्फबारी के मद्देनजर पूरे जिला में अलर्ट जारी कर दिया है।
बर्फबारी ने शिमला में 17 सालों का रिकार्ड तोड़ा है। शिमला में रविवार को 37.3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। वर्ष 1997 में 30.3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के कारण शिमला का तापमान शून्य से नीचे चला गया ह