चंबा-जोत सड़क पर आवाजाही बंद
लोकनिर्माणविभाग ने एहतिहात के तौर पर चंबा-जोत मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दिया है। तीसा-बैरागढ़ और देवीकोठी मार्ग पर भी वाहनों के जाने पर रोक लगा दी है। चंबा में शनिवार को खराब हुए मौसम के बाद लोक निर्माण विभाग ने ये निर्णय लिया।
सड़क के बंद होने के संबंध में प्रशासनिक तारीख तय नहीं है। बर्फबारी के चलते इस मार्ग पर करीब तीन माह वाहनों की आवाजाही बंद रहती है। पर्यटकों और आम लोगों को चंबा आने के लिए वाया बनीखेत आना होगा। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग ने चंबा-जोत-चुवाड़ी मार्ग को सुबह और देर रात आवाजाही के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। जबकि दिन के समय पर्यटकों अऔर अन्य वाहन चालकों को मौसम को देखते हुए सफर करने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि जोत मार्ग सिंगल है और इन दिनों मार्ग पर कई जगहों पर ठंड के कारण कोहरा जमा रहता है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों आम जनता से आह्वान किया है कि वह चंबा आने के लिए वाया बनीखेत के मार्ग से होकर ही आएं।
इधर पानी नहीं
जाखू,छोटा शिमला, संजौली के क्षेत्र, समरहिल, सांगटी, कसुम्पटी के कुछ क्षेत्र और लक्कड़ बाजार में पानी की पाइपें जम गईं। अधिक बर्फबारी होने के कारण अब लोगों को बर्फ को पिघला कर ही काम चलाना पड़ रहा हैं।
बर्फहटाई
बर्फहटानेके लिए निगम प्रशासन ने एक रोबोट मशीन और जेसीबी को काम पर लगाया हुआ है। रोबोट और जेसीबी की मदद से मालरोड, रिज, लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी रोड सहित कई सड़कों से बर्फ हटाई।
लक्कड़ बाजार में सड़क में फंसे वाहन।
शिमला. लगातारदूसरे दिन शिमला शहर में भारी बर्फबारी से यातायात पूरी तरह से ठप रहा। जहां लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाया, वहीं कारोबार पर भी असर पड़ा। होटल कारोबारियों की जहां चांदी रही, वहीं स्थानीय दुकानदारों को बर्फबारी के कारण दुकानें बंद रखनी पड़ी। ऐसे में उन्हें खासा नुकसान उठाना पड़ा। बर्फ के अधिक जमने के कारण वाहन जगह-जगह फंसे रहे। इस कारण लंबा जाम लगा रहा। दूध और ब्रेड की सप्लाई भी शहर में देरी से हुई। संजौली, लक्कड़ बाजार, कसुम्पटी और विकासनगर के सभी रूट बंद रहे। हिमाचल में सीजन की बर्फबारी से जहां पर्यटकों ने भरपूर आनंद लिया वहीं यह बर्फ आफत भी लेकर आई।
शिमला: ट्रैफिक बंद, पानी नहीं आया
इधर आवाजाही बंद: जिलाशिमला, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति और चंबा के बर्