पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ~49 में चार िकलोमीटर तक लीिजए टैक्सी

~49 में चार िकलोमीटर तक लीिजए टैक्सी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला. शहरमें अब लोग सस्ती और आरामदायक टैक्सी सेवा ले सकेंगे। मात्र चार किलोमीटर सफर के यात्री को 49 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा 24 घंटों में घर बैठे ही टैक्सी की बुकिंग भी की जा सकेगी। टैक्सी फॉर श्योर कंपनी की अोर से यह सेवा आरंभ की गई है। यात्री किसी भी टैक्सी फॉर श्योर कैब में सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर इसमें कई तरह के आधुनिक सुविधाएं दी गई है। सभी कैब में आधुनिक जीपीएस सिस्टम और पेनिक बटन लगे हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल एप पर इनफॉर्म फ्रेंड की विशेषता के द्वारा एक क्लिक के माध्यम से अपनी राइड की जानकारी भी यात्री ले सकते हैं।
यह संदेश एसएमएस/ईमेल/सोशल मीडिया अपडेट के द्वारा पहुंच सकता है। टैक्सी के सीईओ रघुनंदन का कहना है कि लोगों को बेहतर और सुरक्षित टैक्सी सुविधा देने के लिए इस तरह के प्रयास किए गए हैं। लोगों काे एक क्लिक पर बुकिंग मिल सके और कम खर्च में लोगों का सफर तय हो, इसीलिए इस टैक्सी सेवा को शुरू किया गया है।
टैक्सी सेवा की बच्चों को स्कूल छोड़ने और ले जाने में भी बुकिंग की जा सकेगी। शहर में इन दिनों जो भी टैक्सियां लगाई गई हैं, वह एक किलोमीटर के ही 50 रुपए लेते हैं। ऐसे में यहां चार किलोमीटर के 49 रुपए देने होंगे। ऐसे में लोगों को जहां समय पर टैक्सी सेवा मिल पाएगी, वहीं पैसे भी कम चुकाने पड़ेेंगे।
रात के वक्त तो दो किमी के डेस्टिनेशन तक जाने के भी टैक्सी वाले 500 रुपए ले लेते हैं। शिमला में कागजों में तो मीटर टैक्सियां हैं, लेकिन ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और टैक्सी ऑपरेटरों की मिलीभगत से टैक्सियों के मीटर गायब हैं। नई टैक्सी सेवा उपभोक्ता के िलए काफी सस्ती होगी। उनसे मनमाना िकराया भी नहीं िलया जाएगा।

ऐसे सुरक्षित होगी टैक्सी सेवा

सभीकैब में आधुनिक जीपीएस सिस्टम और पैनिक बटन लगे हुए हैं। इसके अलावा जो भी चालक इन टैक्सियों में तैनात किए गए हैं, उनका वेरिफिकेशन जहां सरकार और पुलिस विभाग से करवाया गया है वहीं साथ ही हर तरह का उनका रिकॉर्ड पुलिस स्टेशन में दिया गया है।

ऐसे कर सकेंगे अाप बुकिंग

यात्री24 घंटे फोन नंबर 0177-6060101 पर बुकिंग करवा सकते हैं। इसमें शॉट रूट, लांग रूट और पैकेज रूट शामिल हंै। इसके अलावा ऑन ाइन डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट टैक्सी फॉर श्योर डॉट काॅम पर जाकर ऑनलाइन भी बुकिंग की जा सकेगी।

इसका अलावा स्मार्ट फोन से 24 घंटे टैक्सी फॉर श्योर मोबाइल एप डाउनलोड करके भी बुकिंग की जा सकेगी। एप के यूजर्स एंड्रॉयड, फायरफॉक्स ओएस, आईओएस और विंडोज फोंस के द्वारा मात्र 15 सेकंड में टैक्सी बुक कर सकते हैं।