शिमला. राजधानी में बच्चों को खेलने बुजुर्गों को टहलने के लिए अब सड़कों घर की छतों पर जाने की जरूरत रही रहेगी। पार्कों की हालत को सुधारने के लिए पार्षदों ने कमर कस ली है। सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में खराब पार्कों की हालत सुधारने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए पार्षदों जहां आपसी सहयोग मांगने लगे हैं, वहीं इस बार पेश होने वाले नगर निगम बजट में भी पार्क बनाने के लिए विशेष बजट मांगा है।
भास्कर की मुहिम को सराहते हुए पार्षदों ने नगर निगम को नए पार्क बनाने के लिए कई स्थान भी सुझाए हैं। वहीं पुराने पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए बजट की डिमांड कर दी है। जल्द ही पार्कों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होगा।
भास्कर ने की है पहल
निगम क्षेत्र में बनाए गए पार्कों की इतनी खस्ता हालत है कि इनमें लोगोंं को दो मिनट भी बैठना मुश्किल हैं। भास्कर की ओर से इस समस्या का समाधान करने की पहल शुरू की गई है। शहर के नामी क्लब और एनजीओ से बात की गई तो उन्होंने कहा, कि भास्कर की इस पहल से हम जुड़ रहे हैं। यह हमारा अपना शहर है, यहां बच्चाें, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं को शुद्ध वातावरण मिल सके। शिमला के संजौली पार्क की खस्ता हालत और टूटे झूले। इन्हें संवारना ही हमारी मुहिम है।
अंग्रेजों के बसाए शिमला शहर में 25 पार्क हैं। इन पार्कों की हालत ठीक नहीं है। कहीं झूले टूटे हैं तो कहीं बैठने को बेंच नहीं। कई तो सिर्फ नाम के ही पार्क हैं। इनमें तो झूले हैं और बैठने के लिए बेंच। शिमला शहर के पार्कों को सुधारने के लिए अगर आपके पास भी सुझाव हैं तो आप हमें shimlabhaskar01@gmail.com पर मेल करें या फोन नंबर 9418143196 पर अपने सुझाव दे सकते हैं।
कृष्णा नगरः एक पार्क बनना शुरू हुअा
वार्डमें पार्क नहीं था। निगम पदाधिकारियों से मिली थी। वार्ड में 9 लाख की लागत से पार्क बनना शुरू हो गया है। पहले बच्चे सड़कों पर खेलते थे। अब नया पार्क बनने से उन्हें सुविधा मिलेगी। निगम के साथ मिलकर शहर के अन्य पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। रजनीसिंह, पार्षद वार्ड नंबर 11, कृष्णा नगर
टुटूः तीन जगह िदए बनाने के सुझाव
वार्ड में कोई पार्क नहीं था। मगर अब पार्क बनाने के लिए मुहिम शुरू कर दी गई है। बजट में निगम को तीन जगहों पर पार्क बनाने के लिए सुझाव दिए गए हैं। इसके लिए बजट का प्रावधान निगम को करना होगा। वार्ड में पार्क बनाना ही अब मेरी प्राथमिकता है। निर्मलाचौहान, पार्षद वार्ड नंबर 06, टुटू
अनाडेलः और जगह तलाशी जा रही है
एक चिल्ड्रन पार्क बनाया गया है। इसकी हालत सुधार दी गई है। इसमें बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। इसकी मेंटेनेंस के लिए भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वार्ड में नए पार्क बनाने के लिए भी जगह तालाश की जा रही है। पार्कों को लेकर भास्कर की पहल सराहनीय है। लक्ष्मीकश्यप, पार्षद वार्ड नंबर 04, अनाडेल
टूटीकंडीः पार्क बनाना चाहती हूं
एक पार्क है, वह भी लोक निर्माण विभाग ने बनवाया है। शनिवार को हर वार्ड में एक पार्क बनाने को लेकर मेयर से बात की गई है। मैं अपने वार्ड में सबसे पहले पार्क बनाना चाहती हूं। शहर में बनाए गए पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए भी निगम से बजट मांगा गया है। उमाकौशल, पार्षद वार्ड नंबर 08, टूटीकंडी