- Hindi News
- अाईजीएमसी में एनिस्थीसिया विभाग को मिलेंगी नई आधुनिक मशीनें
अाईजीएमसी में एनिस्थीसिया विभाग को मिलेंगी नई आधुनिक मशीनें
शिमला| आईजीएमसीमें सरकार अस्पताल प्रशासन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रयासरत हैं। जल्द ही अस्पताल के एनिस्थीसिया विभाग में नए आधुनिक इंस्ट्रूमेंट मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से टेंडर आमंत्रित कर लिए गए है। अगले माह तक अस्पताल में मशीनें लगा दी जाएंगी, इससे जहां रोगियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी वहीं चिकित्सकों को भी इंस्ट्रूमेंट की कमी आड़े नहीं आएगी। आईजीएमसी प्रिंसिपल एसएस कौशल का कहना है कि विभाग में मशीनों को लाने के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। जल्द ही अस्पताल में मशीन इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध करा दिए जाएंगे।