पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईसी चुनाव के लिए कर्मचारी करेंगे प्रचार, अाठ उम्मीदवार मैदान में

ईसी चुनाव के लिए कर्मचारी करेंगे प्रचार, अाठ उम्मीदवार मैदान में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| ईसीचुनाव के लिए सोमवार से प्रचार शुरू होगा। कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिसमें से कि दो उम्मीदवार बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में मुकाबला और कड़ा हो गया है। भाजपा समर्थित कर्मचारियों में देवीराम वर्मा ईसी पद पर और कुलदीप कुमार कोर्ट पद पर चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस समर्थित गुट में हितेश्वर ठाकुर ईसी राजेश ठाकुर कोर्ट पद पर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं। साथ माकपा समर्थित कर्मचारियों में नरेश कुमार शर्मा ईसी पद और बिरमा चौहान कोर्ट पद पर चुनाव लड़ रही है। प्रत्याशियों ने रणनीति बनाई है कि सुबह और दोपहर के समय जहां ब्रांचों में जाकर चुनाव प्रचार किया जाएगा, वहीं शाम पांच बजे के बाद डोर टू डोर प्रचार किया जाएगा।