पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपायुक्त परिसर में लगने लगी टाइलें

उपायुक्त परिसर में लगने लगी टाइलें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्तपरिसर शिमला अब चकाचक होगा। परिसर के बाहर पूरे क्षेत्र में टाइलें लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त ड्रेनज को भी साफ सुथरा किया जाएगा। मौजूदा समय में इसका काम जारी है। उपायुक्त परिसर के मुख्य गेट के भीतर टाइलें लगाई जा चुकी हैं। अब टूटी फूटी सीढ़ियों की मरम्मत का कार्य भी शुरू होगा। इससे पहले उपायुक्त परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। इससे परिसर में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। गौर रहे कि प्रशासन को कई बार शिकायतें मिल चुकी है कि परिसर में कुछ शरारती तत्व घूमते हैं। इससे काम काज में बाधा आती है। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की है।