- Hindi News
- कैंप के िलए नहीं करना होगा छुट्टियों का इंतजार
कैंप के िलए नहीं करना होगा छुट्टियों का इंतजार
अकादमीके खुलने से गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियां सभी कैडेट्स आराम से कर पाएंगे। हिमाचल सरकार को भी इसका फायदा होगा। पहले छात्रों को अलग अलग जगह के लिए जाना पड़ता था जिससे छात्रों को टीए डीए भी अलग अलग जगह का देना पड़ता था लेकिन अब सभी कैडेट्स एक ही जगह अकादमी में आएंगे तो इससे टीएडीए देने में कोई असुविधा नहीं होगी।
सिटी रिपोर्टर| शिमला
एनसीसीकैडेट्स के लिए बिलासपुर में अकादमी खुलने से हिमाचल के लगभग 25 हजार कैडेट्स को इसका लाभ मिलेगा। सभी कैडेट्स एक ही छत के नीचे अपना कैंप लगा पाएंगे। जहां कैडेट्स को रहने की सुविधा भी होगी और सुबह से शाम तक कैंप लगाने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसमें एनसीसी की ट्रेनिंग वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सभी इसी में लगेंगे।
देश के अन्य राज्यों में सभी जगह एनसीसी कैडेट्स के लिए अकादमी खुली है। जहां एनसीसी कैडेट्स को इसका लाभ मिल रहा है। लेकिन हिमाचल में अभी तक कहीं भी एनसीसी कैडेट्स के लिए कोई भी अकादमी नहीं खुली थी जिस कारण कैडेट्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
इसके लिए एनसीसी विभाग ने कई बार प्रपोजल भेजा था। जिसके चलते अकादमी खोलने के लिए सरकार ने पिछले वर्ष जोगेंद्रनगर में जगह देने पर विचार किया था लेकिन बाद में इसे किसी आैर को ही दे दिया गया। हाल ही सरकार की ओर से बिलासपुर में अकादमी के खुलने की घोषणा से एनसीसी कैडेट्स ने भी खुशी जाहिर की है।
हिमाचल में एनसीसी की अकादमी हाेने के कारण एनसीसी अधिकारियों को शिविर लगाने के लिए स्कूलों में छुटि्टयों का इतंजार करना पड़ता था। जिसमें कई बार सही समय पर यह शिविर नहीं लग पाते थे। जिससे कैडेट्स को काफी नुकसान होता था। जब स्कूलों में जगह मिलती थी तो ही यह शिविर लग पाते थे। कई बार स्कूलों में कॉलेजो में एग्जामिनेशन होने की वजह से भी शिविर लगाने के लिए कैडेट्स को परेशानी आती थी।