- Hindi News
- योजनाओं पर सांसदों के काम की रिपोर्ट बनाएगी एचपीयू
योजनाओं पर सांसदों के काम की रिपोर्ट बनाएगी एचपीयू
^बेसलाइन सर्वे आफ विलेजिज के तहत हम चार सांसदों के एक एक गांव में सर्वे करने वाले हैं। इसमें प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना और मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना जैसे सरकार के कार्यक्रम के कार्य का लेखा जोखा तैयार होगा। इसकी पूरी रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकार को भेजी जाएगी। इससे आम लोगों को फायदा मिल पाएगा। जिन गांव में सर्वे करना है, उसकी सूची बनाई जा रही है। डॉसंजीव कुमार, वरिष्ठ शोध अधिकारी, आईआईएचएस संस्थान एचपीयू
एेसे होगा फायदा
आईआईएचएससंस्थान की ओर से इसीलिए सर्वे किया जा रहा है, ताकि लोगों को इसका अधिक से अधिक फायदा हो। सरकार की स्कीमोंं को लोगों तक सही ढंग से पहुंचाया जा रहा है, या नहीं इससे यह भी सामने आएगा। पंचायत स्तर पर योजनाओं के लिए आने बजट में किसी तरह का कोई गोलमाल तो नहीं किया जा रहा है। इसका स्टेटस भी पता लग पाएगा। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की कमियां भी इससे उजागर हो पाएगी।
{गांव के सोशो इकॉनोमिक पैरामीटर
{गांव की ग्राम सभा का कितना महत्व है, कितना काम होता है।
{वहां की भौगोलिक परिस्थितयां कैसी हंै, सरकार की ओर से कैसे वहां विकास करना चाहिए।
{सामाजिक सांस्कृतिक विकास कितना हो रहा है।
{प्राकृतिक संसाधन का कितना प्रयोग लोग कर रहे हैं।
{पर्यटन क्षेत्र में कितनी संभावनाएं है, पर्यटन को विकसित करने के लिए सरकार को क्या करना चाहिए।
{वाटर शेड मैनेजमेंट और स्टेटस आफ इंफ्रास्टक्चर डवलपमेंट कैसा है।
{शिक्षा की क्या व्यवस्था है, राइट टू एजुकेशन को कितना प्रभावी बनाया गया है।
{सर्वे में चार सांसद के एक एक गांव को लिया जाएगा। जहां पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना और मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना जैसे कार्यक्रम चल रहे हो।
{इसमें योजना के द्वारा लोगों को मिलने वाले लाभ और नुकसान का पूरा डाटा तैयार किया जाएगा।
{साथ ही ऐसे गांव भी लिए जाएंगे, जहां पर अभी तक केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रायोजित योजनाएं नहीं चल रही हैं।
{दोनों गांव की तुलना की जाएगी, इसमें देखा जाएगा की सरकार की स्कीमों का कितना फायदा हो रहा है।
{स्कीम की ओर से किस गांव को कितना बजट मिला और कितना खर्च हुआ।
{बेसलाइन सर्वे ऑफ विलेजिज के तहत प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की बनेगी रिपोर्ट
{सर्वे में आएगा सामने िक लोगों के लिए कितनी फायदेमंद हो रही केेंद्र और राज्य की स्कीमें
जोगेंद्र शर्मा| शिमला
प्रधानमंत्रीआदर्श ग्राम योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना और मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना लोगों के लिए कितनी फायदेमंद है, इसका पता सर्वे में लगेगा। एचपी यूनिवर्सिटी का एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान बेसलाइन सर्वे ऑफ विलेजिज शुरू कर रहा है। जिसमें प्रदेश के चार सांसदों के कार्य और राज्य केंद्र सरकार की स्कीमों का जायजा लेने के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट बनने के बाद इसे केंद्र राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
यदि रिपोर्ट में किसी भी तरह के नकारात्मक तथ्य सामने आए तो शुरू की गई स्कीमों को बंद भी किया जा सकता है। हालांकि, सरकार अपने स्तर पर भी इस तरह के सर्वे करवाती है, लेकिन इस बार एचपीयू का आईआईएचएस संस्थान भी यह सर्वे करेगा।
डवलपमेंंटके टिप्स भी देंगेः आईआईएचएससंस्थान सर्वे करने के साथ गांव की स्थानीय लोगों को डवलपमेंट के टिप्स भी देंगे। किस तरह से गांव को और अधिक विकसित किया जा सकता है, इस बारे में शोध अधिकारी उन्हें बताएंगे। इसके अलावा सरकार की नई योजनाओं और उनके कार्यान्वयन की भी जानकारी दी जाएगी। सर्वे का गांव के साथ वहां रहे बाशिंदों को भी अिधक लाभ िमलेगा।