पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषा अकादमी ने शिखर सम्मान की प्रविष्टियां मांगी

भाषा अकादमी ने शिखर सम्मान की प्रविष्टियां मांगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलकला संस्कृति भाषा अकादमी ने 20 फरवरी तक कला, संस्कृति-भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान के लिए शिखर सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। निदेशक एवं सचिव अकादमी अरुण शर्मा ने बताया कि हिमाचल के मुख्यमंत्री एवं अकादमी के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न परिषद द्वारा इस साल तीन शिखर सम्मान दिए जाने की स्वीकृति मिली है। पहला पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासी लेखक एवं कलाकार को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में समग्र योगदान के लिए, दूसरा पुरस्कार भी हिमाचली साहित्यकार को भाषा साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान के लिए दिया जाएगा। तीसरा पुरस्कार हिमाचल से बाहर के विद्वान को हिमाचल की कला, संस्कृति , भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान के लिए दिया जाएगा।

अकादमी के सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि प्रत्येक शिखर सम्मान 51,000 रुपए का होगा। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मान योजना में साहित्यकारों और कलाकारों के प्राप्त जीवन वृत्त और समग्र योगदान पर एक विशेषज्ञ स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा विचार किया जाएगा। वहीं पुरस्कार पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री एवं अकादमी अध्यक्ष एवं कार्यकारी परिषद द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के समस्त पात्र कलाकारों और साहित्यकारों और स्वैच्छिक संस्थाओं से शिखर सम्मान के लिए अधिक से अधिक प्रविष्टयां भेजने के लिए कहा।