पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्गों युवाओं के लिए खुलेगी नई लाइब्रेरी

बुजुर्गों युवाओं के लिए खुलेगी नई लाइब्रेरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नएवित्त वर्ष में बुजुर्गों युवाओं को एक नई लाइब्रेरी का तोहफा मिल सकता है। नगर निगम शिमला वार्ड नंबर एक में नई लाइब्रेरी बना सकता है। यह लाइब्रेरी लक्कड़ बाजार में बनाई जाएगी। लाइब्रेरी बनाने का लेकर वार्ड नंबर एक की पार्षद कला शर्मा निगम के पदाधिकारियों से मिल चुकी है। उन्होंने नए बजट में लाइब्रेरी के लिए फंड मुहैया करवाने की बात कही है। यह लाइब्रेरी खास तौर पर बुजुर्गों के लिए बनाई जाएगी। इसमें जहां सुबह सवेरे पढ़ने के लिए हर अखबार रखा जाएगा, वहीं पौराणिक, साहित्यिक दुर्लभ पुस्तकों का संग्रह भी रखने की योजना है। तर्क दिया जा रहा है कि लक्कड़ बाजार में लाइब्रेरी बनाए जाने से संजौली तक के बुजुर्ग इसका लाभ उठा सकेंगे। वहीं संजौली कालेज के युवाओं को भी इसमें दुर्लभ पुस्तकों का संग्रह मिल सकेगा। उधर, नगर निगम के मेयर संजय चौहान ने कहा कि लक्कड़ बाजार में लाइब्रेरी बनाने पर विचार किया जा रहा है।

शिमला में अब तक लोगों के लिए दो बड़ी लाइब्रेरियां है। इसके एक रिज पर तथा दूसरी सकेंडल प्वाइंट पर है। इसके अतिरिक्त सचिवालय में भी एक लाइब्रेरी बनाई गई है, जहां केवल नेताओं सचिवालय कर्मचारियों को ही जाने की अनुमति है। वहीं अन्य विभागों में बनाई गई लाइब्रेरियों में भी विभागों के कर्मचारियों को ही प्राथमिकता दी जाती है।

यहहोगा लाभ

लाइब्रेरीमें हर वर्ग के लिए पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाती है। इसमें महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद बोस, भगत सिंह जैसे महान देशभक्ताें की जीवनियां भी आसानी से मिल जाती है। इसमें अपना लाइब्रेरी कार्ड बनवाकर आसानी से पुस्तकें ली जा सकती हैं। लक्कड़ बाजार में सार्वजनिक लाइब्रेरी बनने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

एक साल से लटका है मामला

लक्कड़बाजार में लाइब्रेरी बनाने को लेकर मामला एक साल से अटका है। पिछले वर्ष यहां लाइब्रेरी बनाने का लेकर संबंधित पार्षद ने प्रस्ताव दिया था। उसके बाद यहां के लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई थी। मगर बजट होने के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब इस वर्ष बजट में इस प्रोजेक्ट के लिए बजट मिलने की पूरी आस लगाई जा रही है।