- Hindi News
- दृष्टिहीन नंद कला ने बर्थ डे पर किया रक्तदान
दृष्टिहीन नंद कला ने बर्थ डे पर किया रक्तदान
उमंगफाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रविवार को दृष्टिहीन छात्रा नंद कला ने अपने 18 वें जन्म दिवस पर रक्तदान किया। वहीं छात्रा नंद कला ने रक्तदान शिविर का उदघाटन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की 11वीं कक्षा की छात्रा नंद कला पढ़ाई में होशियार है। भले ही यह छात्रा देख नहीं सकती लेकिन रक्तदान शिविर में रक्तदान के साथ ही एक मिशाल कायम की है औरों को भी छात्रा ने रक्तदान के लिए प्रेरित किया नेपाली मूल की इस छात्रा के माता पिता दिहाड़ीदार है। छात्रा नंद कला का जज्बा पहली बार रक्तदान देकर देखते ही बनता था जब खुद रक्तदान कर अन्य रक्तदाता को गुलाब के फूल देकर उनका हौंसला बढ़ाया। छात्रा नंद कला का कहना है कि भविष्य में वह इस तरह से जब रक्तदान का मौका मिलेगा तो रक्तदान करेगी। उन्होंने कहा कि और लोगों को भी चाहिए कि वो रक्तदान करें। जिससे उनका खून अस्पताल में किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आए।
रिज मैदान में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करती नंद कला
शिमला | उमंगफाउंडेशन की ओर से रिज मैदान में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर दृष्टिहीन छात्रा नंदकला ने रक्तदान करके शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में कुल 61 लोगों ने रक्तदान किया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की टीम ने डॉक्टर संदीप मल्होत्रा के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया। इस शिविर में रक्तदान करने वालों में धनंजय शर्मा ने 66वीं बार,मंजीत,अमित शर्मा ,नरेंद्र कुमार,वैभव, राजती,दीपक, नंदकला, प्रदीप कुमार, कमल कुमार, पूर्णचंद, मनोज कुमार ने पहली बार,ओम प्रकाश,अंकुश दोबल,बलजिंंद्र,ने दूसरी बार, प्यारे लाल चौहान ने तीसरी बार, रोहित गोयल ने चार बार, राेहित शर्मा, नागेश शर्मा ,अश्वनी पांचवी बार, मनीशा सूद, संतोष कुमार ने छठी बार, मनन ने आठ बार, शिवानी,नवीन ने नौ बार,जसन जीत सिंह ने 18 बार रक्तदान किया। इस अवसर पर उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्री वास्तव, यशवंत राय, सुरेंदर कुमार, गगनदीप कौर, अमित शर्मा, अलका भलैक, विक्रम ज़िंटा, अंजू भंडारी, अदिति दीवान, निशा शर्मा, राकेश सोनी, वेरोनिका आदि ने शिविर का संचालन किया।